Home > अपना शहर ,
दो राज्यों के मुख्यमंत्री बदलेंगे, वसुंधरा भी दिल्ली जायेंगी

भाजपा अपने दो राज्यों के मुख्यमंत्रियों को बदलने की तैयारी में है। यह दोनों मुख्यमंत्री केन्द्र में मंत्री बनाये जा रहे हैं और यह संभावना अप्रैल के दूसरे सप्ताह में केन्द्रीय मंत्रीमंडल के विस्तार के समय बन रही है। बताया जाता है कि जिन दो मुख्यमंत्रियों को केन्द्र में ले जाने की तैयारी है, उसमें एक महिला मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शामिल है जो राजस्थान की मुख्यमंत्री है।
सूत्रों के मुताबिक राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा को अब राजस्थान की राजनीति से दूर केन्द्र में ले जाया जायेगा। ताकि सुषमा स्वराज के स्वास्थ्य कारणों की वजह से केन्द्रीय भाजपा में एक पावरफुल महिला लीडर वसुंधरा राजे के रूप में खड़ी की जा सके। 
दूसरे मुख्यमंत्री के रूप में जिसे केन्द्र में ले जाने की संभावना दिखाई दे रही है। उसमें मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों के नाम हैं। इसमें से एक को केन्द्र की राजनीति में ले जाया जा रहा है।

Share This News :