Home > अपना शहर ,
महापौर ने दिव्यांगों को प्रदान की ट्राईसाइकिल

ग्वालियर। महापौर विवेक नारायण शेजवलकर ने लोकमंत्रणा कार्यक्रम में आमजनों की समस्याएं सुनी तथा उनके निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। वहीं तीन दिव्यांग आवेदकों को तत्काल मौके पर ही ट्राइसाइकिल प्रदान की गई। इसके साथ ही महापौर शेजवलकर ने अधिकारियों से कहा कि समस्याओं का निराकरण निर्धारित समयावधि में अनिवार्य रुप से कर दिया जावे। लोकमंत्रणा के दौरान निगमायुक्त अनय द्विवेदी, उपायुक्त के के गौर, उपायुक्त एपीएस भदौरिया, सहायक आयुक्त शैलेष अवस्थी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
निगम मुख्यालय में में आयोजित लोकमंत्रणा कार्यक्रम के दौरान तीन दिव्यांग आवेदकों ने ट्राइसाइकिल की मांग की जिस पर महापौर शेजवलकर ने जनकल्याण अधिकारी को मौके पर बुलाकर ट्राइसाइकिल प्रदान करने के निर्देश दिए। इसके बाद तीनों युवकों इरशाद खान पुत्र अब्दुल गफ्फार कम्पू, अरुण करोसिया पुत्र रज्जो शिन्दे की छावनी, राकेश कुशवाह पुत्र श्री नारायण नदीपार टाल मुरार को तत्काल ट्राइसाइकिल प्रदान की गई। इसके साथ ही उंटपुल पाटनकर बाजार क्षेत्र के निवासियों द्वारा क्षेत्र स्ट्रीट लाइट खराब होने के कारण अंधकार रहने एवं सीवर ढक्कनों की सफाई कराने की मांग की, जिसको लेकर महापौर शेजवलकर द्वारा संबंधित विभागाधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही आवेदकों की समस्यों को सुनकर उनके भी निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

Share This News :