Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
प्रदेश में 14 अप्रैल से चलेगा ग्रामोंदय अभियान

अभियान से जुड़ेगा जन जन मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया प्रदेश में 14 अप्रैल 2017 से ग्रामोंदय अभियान चलाया जाएगा। डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर प्रदेश व्यापी ग्राम सभाऐं होगी। इसके साथ ही प्रदेश में लघु जल संरचनाओं को पुर्नजीवित करने पर जोर दिया जाएगा। यह कार्य अभियान के अंतर्गत होंगे। ग्राम संभाऐं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करेंगी। जलाभिषेक कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों को जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने यह भी बताया कि आगामी दो जुलाई को नर्मदा नदी के उद्गम स्थल अमरकंटक से लेकर बड़वानी तक जगह-जगह पौधे रौपे जाएंगे। इस वृहद अभियान में भी पंच-सरपंच से लेकर मुख्यसचिव तक और सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों से लेकर समाज के प्रबुद्धवर्ग और आमजन को जोड़ा जाएगा.

Share This News :