Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
नई सिंचाई योजनाओं को मिली मंजूरी

मध्यप्रदेश मंत्रि-परिषद् की बैठक आज मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई। जनसंपर्क, जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री और राज्य सरकार के प्रवक्ता डॉ. नरोत्तम मिश्र ने बताया कि मंत्रि-परिषद् ने आज नगरीय प्रशासन और विकास संचालनालय में अग्निशमन प्रकोष्ठ के गठन का निर्णय लिया। • मंत्रि-परिषद् ने पन्ना जिले की मिढासन व्यपवर्तन परियोजना की पुनरीक्षित प्रशासकीय मंजूरी दी। इस परियोजना से करीब 1900 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई हो सकेगी। मंत्रि-परिषद् ने हरसी जलाशय परियोजना की हरसी मुख्य नहर की शेष रीच की लाइनिंग, वितरक नहर, शाखा नहर और माइनर को सुदृढ़ और आधुनिक बनाने के कार्य की भी मंजूरी प्रदान की। इसी तरह आज मंत्रि-परिषद् ने बैतूल जिले की पारसडोह मध्यम उद्हन सिंचाई परियोजना के डूब क्षेत्र के 6 ग्रामों के प्रभावितों के लिए जमीन के मुआवजे के लिए विशेष पैकेज के तहत 15.68 करोड़ की मंजूरी प्रदान की। • इंदौर जिले में आईटी पार्क सिंहासा में साफ्टवेयर टेक्नालॉजी पार्क ऑफ इण्डिया (एस.टी.पी.आई.) को भूमि आवंटन किए जाने का भी निर्णय लिया गया। • आज की बैठक में मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कॉरपोरेशन को आगामी वित्त वर्ष के लिए 13,500 करोड़ की नि:शुल्क शासकीय प्रत्याभूति की स्वीकृति प्रदान की। यह कॉरपोरेशन प्रदेश में समर्थन मूल्य विकेन्द्रीकृत योजना में खाद्यान उपार्जन, सार्वजनिक वितरण प्रणाली और शासकीय योजनाओं के संचालन का कार्य कर रहा है। आज की बैठक में मंत्रिपरिषद ने जन-शिकायत निवारण को लोक सेवा के कार्य लोक सेवा प्रबंधन विभाग के अंतर्गत संपादित किए जाने का निर्णय लिया। लोकायुक्त संगठन उज्जैन के लिए एक उप-निरीक्षक का पद और खादय विभाग के अंतर्गत एक उप-सचिव का पद स्वीकृत किया

 

Share This News :