Home > अपना शहर ,
केबिनेट में भी भारी पड़ रहे हैं दादा

खरी-खरी सुनाने के लिये मशहूर अपने बजरंगी दादा अब केबिनेट में भी भारी पड़ रहे हैं। वह यदि कोई बात तर्क संगत नहीं लगती है तो स्पष्ट रूप से मना कर देते हैं। उनकी यह स्टाइल देखकर राज्य के अन्य मंत्री हैरान-परेशान हैं। 
दादा ग्वालियर मेले को निजी हाथों में दिये जाने का विरोध केबिनेट में कर चुके हैं। नहीं तो एक बड़े मंत्री के इशारे पर ग्वालियर मेले को एक बड़े उद्योगपति घराने के यहां गिरवी रखने की तैयारी थी। कुल मिलाकर दादा की स्टाइल मंत्रियों व विधायकों को भाने लगी है और अपने दादा एक नये शक्ति केन्द्र के रूप में मध्यप्रदेश में उभर रहे हैं।

Share This News :