Homeदेश विदेश ,खास खबरे,
निशाने पर रेल: भिखारी या हॉकर बनकर आतंकी दे सकते हैं वारदात को अंजाम

देश के अलग-अलग हिस्सों में हुए रेल धमाकों पर महाराष्ट्र पुलिस ने पश्चिमी रेलवे को एक चिट्ठी लिखकर रेलवे की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है. हाल ही में कानपुर और भोपाल में रेल हादसे हुए थे जिनके पीछे आतंकी संगठनों का हाथ होने का शक जताया गया है.

 

महाराष्ट्र पुलिस ने अपनी चिट्ठी में कहा है कि आतंकी सगंठन किसी भिखारी या हॉकर के जरिए बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं लिहाजा रेल की पटरियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए और रेलवे में काम करने वाले कर्मचारियों पर नजर रखी जाए.

मुंबई, पटना समेत कई जगह रेलवे की पटरियों पर पत्थर और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. जिसके बाद खुफिया एजेंसियां रेलवे की सुरक्षा को लेकर काफी सतर्क हैं. इसी के मद्देनजर महाराष्ट्र पुलिस ने रेलवे को पेट्रोलिंग और सुरक्षा जांच में काफी सजगता बरतने की सलाह दी है.

Share This News :