Home > अपना शहर ,
मेयर इन काउंसिल की बैठक में लिए गए अनेक निर्णय

मेयर-इन-काउंसिल की बैठक आज महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिये गये। बैठक में निगमायुक्त श्री अनय द्विवेदी, मेयर-इन-काउंसिल के सदस्य श्री गंगाराम बघेले, श्री सतीश बोहरे, श्रीमती खुशबू गुप्ता, श्रीमती नीलिमा शिन्दे, श्री धर्मेन्द्र राणा, श्री केशव सिंह, अपर आयुक्त वित्त श्री देवेन्द्र पालिया, अपर आयुक्त श्री आर.के.श्रीवास्तव, उपायुक्त श्री के.के. गौर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में राजीव आवास योजना सुपरविजन एवं क्वालिटी कन्ट्रोल कंसलटेंसी कार्य करने हेतु फर्म लाॅयन इंजीनियरिंग कंसलटेंट भोपाल की समयावधि 31 मार्च 2017 तक बढ़ाये जाने के संबंध में प्राप्त निगमायुक्त का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया। संत कृपाल आश्रम से विनयनगर होते हुये उरवाई गेट तक डाम्बरीकरण कार्य हेतु संशोधित व्यय की स्वीकृति से संबंधित प्रस्ताव की पुष्टि की गई। इसके साथ ही गालव विश्रांति गृह हेतु टेंट एवं विद्युत कार्य प्रथम आॅफरकर्ता जावेद टेंट हाउस, गुड़ी गुड़ा का नाका, लश्कर की अधिकतम आॅफर राशि रूपये 30 लाख पर निगम में प्रचलित दरों पर अनुबंध दिनांक से एक वर्ष की अवधि के लिये ठेका देने से संबंधित प्रस्ताव स्वीकृत किया गया। बैठक में ग्वालियर नगर निगम सीमा के अंतर्गत नलकूपों पर स्थापित मोटरपम्प/स्टार्टर मरम्मत कार्य की पूर्व स्वीकृत दर पर वर्तमान में कार्य कर रही 5 फर्मों को 01 मार्च 2017 से 30 अप्रेल 2017 तक राशि 48,56,500/- की कार्यवृद्धि स्वीकृत करने से संबंधित निगमायुक्त का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया। खेल विभाग के अंतर्गत तरण पुष्कर, मिनी तरण पुष्कर, बाल सरोवर, कम्पू जिम, व्यायाम शाला जिम तरण पुष्कर इत्यादि की प्रस्तावित दरों में वृद्धि से संबंधित प्रस्ताव स्वीकृत किया गया। बैठक में पेंशनर्स को मंहगाई भत्ता देने का प्रस्ताव पारित किया गया।
बैठक में अमृत योजना अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के 20 नगरीय निकायों में हब एण्ड स्पाॅक माॅडल आधारित इंटरसिटी, इन्ट्रासिटी एवं इंटरस्टेट बस सेवा पी.पी.पी. के माध्यम से क्रियान्वित करने की स्वीकृति संबंधित प्रस्ताव स्वीकृत किया गया। बैठक में मल्टी परपज इन्डोर स्पाॅर्ट्स काॅम्प्लेक्स निर्माण हेतु अतिरिक्त राशि 35,25,215/- के व्यय की स्वीकृति का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया। इसके साथ ही ग्राम शंकरपुर वार्ड 64 में उच्च स्तरीय टंकी भरने हेतु 300 एम.एम. व्यास लम्बाई 2000 मीटर डी.आई. पाईपलाईन बिछाए जाने से संबंधित प्रस्ताव को स्वीकृत किया गया। इसके साथ ही अन्य बिन्दुओ पर चर्चा कर निर्णय लिए गए।

Share This News :