Home > अपना शहर ,
महापौर एवं क्षेत्रीय विधायक ने किया 89 लाख की लागत से होने वाले सडक डाम्बरीकरण का भूमिपूजन

महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर एवं क्षेत्रीय विधायक श्री नारायण सिंह कुशवाह ने आज कम्पू तिराहे से दो सडकों के सडक डाम्बरीकरण कार्य का भूमिपूजन किया।
इस अवसर पर पूर्व सभापति श्री बृजेन्द्र सिंह जादौन, जनकार्य प्रभारी श्री धर्मेन्द्र राणा, एमआईसी सदस्य श्रीमती नीलिमा शिन्दे, वार्ड समिति 9 की अध्यक्ष श्रीमती वंदना अजय अरोरा, पार्षद श्री घनश्याम गुप्ता, श्री बाबूलाल चैरसिया, विधायक प्रतिनिधि श्री कौशल बाजपेयी सहित श्री अजय अरोरा, श्री मुन्नेश जादौन, मुख्य समन्वयक अधिकारी श्री प्रेम पचैरी, क्लस्टर अधिकारी श्री सुशील कटारे, क्षेत्राधिकारी श्री महेन्द्र अग्रवाल, श्री हसीन अख्तर, निशिकांत मोघे, महेन्द्र सोलंकी, आकाश भदौरिया, श्री चेतन मंडलोई सहित बडी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकगण मौजूद रहे। कम्पू तिराहे पर आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों द्वारा बताया गया कि कम्पू तिराहे से स्काउट तक राॅक्सी रोड एवं कम्पू तिराहे से कौल नर्सिंग होम तक की सडकों का डाम्बरीकरण का कार्य 89 लाख रुपए की लागत से किया जा रहा है। यह दोनों सडके बन जाने से क्षेत्र की बडी आबादी की काफी सुविधा होगी।

 

Share This News :