Home > अपना शहर ,
होली का त्यौहार संबंधों में और मधुरता लाने का त्यौहार है – श्रीमती माया सिंह

रंगपंचमी पर देशराज पटेरिया के लोकगीतों का लोगों ने उठाया आनंद 

प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने कहा है कि होली का त्यौहार हमारे जीवन में अपने संबंधों को और मधुर बनाने का त्यौहार है। होली के त्यौहार पर हम लोग आपसी मतभेद भुलाकर एक दूसरे से गले मिलते हैं और अपने संबंधों को और मधुर बनाने का कार्य करते हैं। उन्होंने यह बात ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में आयोजित किए जा रहे फाग महोत्सव के तहत शुक्रवार को गुड़ी-गुड़ा का नाका पर स्थित बघेल छात्रावास में आयोजित फाग उत्सव समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कही।

      इस अवसर पर ग्वालियर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री राकेश जादौन, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री देवेश शर्मा, क्षेत्रीय पार्षद सुश्री करूणा सक्सेना, पार्टी के महासचिव श्री कमल माखीजानी, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती विनती शर्मा के साथ ही प्रसिद्ध लोक गायक श्री देशराज पटेरिया उपस्थित थे।

      नगरीय विकास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने सभी लोगों को रंगपंचमी की बधाईयाँ देते हुए कहा कि ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में फाग उत्सव के तहत इस आयोजन का उद्देश्य लोगों को होली के बहाने एक दूसरे से मिलाना और लोगों में भाईचारे की भावना को और बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में आनंद मंत्रालय का गठन कर लोगों के जीवन में आनंद की अनुभूति कराने का उपक्रम प्रारंभ किया है। इस मंत्रालय के तहत इसी प्रकार के आयोजन निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

      कार्यक्रम में लोकगीत गायक श्री देशराज पटेरिया ने अपनी शानदार प्रस्तुति से लोगों का दिल मोह लिया। रंगपंचमी के अवसर पर आयोजित इस लोकगीत कार्यक्रम का लोगों ने भरपूर आनंद उठाया।

  

Share This News :