Home > अपना शहर ,
शौर्या दल महिलाओं को बराबरी का हक दिलाने के लिये आगे आएँ महिला सशक्तिकरण विभाग द्वारा संभागीय कार्यशाला आयोजित

शौर्या दल की महिलायें, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने, महिलाओं को उनके अधिकारों एवं बराबरी का हक दिलाने के लिये कार्य करे। इसी उद्देश्य को लेकर प्रदेश भर में शौर्या दलों का गठन किया गया है। यह जानकारी महिला सशक्तिकरण विभाग के तत्वावधान में आयोजित हुई संभागीय कार्यशाला में प्रतिभागियों को दी गई। कार्यशाला में ग्वालियर संभाग के पाँचों जिलों से विकासखण्ड सशक्तिकरण अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा एवं शौर्या दल की लगभग 300 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

क्षेत्रीय समन्वयक महिला संसाधन केन्द्र श्री सुरेश तोमर ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे समाज की सोच पित्र सत्वात्मक है, अभी भी महिलाओं/बालिकाओं की स्थिति समाज में उतनी ठीक नहीं है। लोगों की सोच बदलने के लिये अभियान स्तर पर कार्य किये जाने की आवश्यकता है।

      एकीकृत बाल विकास सेवा, ग्वालियर संभाग के संयुक्त संचालक,  à¤¶à¥à¤°à¥€ एच. के. शर्मा ने कहा आंगनबाडी कार्यकर्ताओं को शीघ्र ही शौर्या दल से जुडकर बालिकाओं, महिलाओं की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओ के क्रियान्वयन के लिये विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं। उसी के अनुरूप अपने कार्य को अंजाम दें।

उपसंचालक महिला सशक्तिकरण श्रीमती रेखा अग्रवाल ने शौर्य दल के उद्देश्यों एवं शौर्य दल की भूमिकाओं पर प्रकाश डाला।

      मुख्य वक्ता श्री संदेश बंसल एवं देवेश अग्रवाल ने लिंग असमानता एवं पितृसत्तात्मक सोच पर विस्तृत से चर्चा की। इसके साथ महिलाओं को अधिकारों को संरक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से कार्य कर रहे दहेज-प्रतिषेध अधिनियम, 1961, घरेलु हिंसा से महिला संरक्षण अधिनियम, 2005, कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध, प्रतितोष) अधिनियम, 2013 पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। दोनों वक्ताओं ने अधिनियमों के मुख्य बिन्दुओं पर प्रकाश डालते हुए व्यवहारिक चर्चा की एवं सजा के प्रावधानों पर प्रकाश डाला तथा सहयोगी स्टेक होल्डर्स की भूमिकाओं पर भी चर्चा की।

साथ ही महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा प्रारंभ किये जा रहे वन स्टॉप क्राईसेस सेन्टर (सखी केन्द्र) पर चर्चा की। वक्ताओं ने बताया कि किस प्रकार से एक ही स्थान पर महिलाओं को सारी सुविधाऐं प्रदान करने की योजना सरकार द्वारा चलाई जा रही है। ग्वालियर जिले में इस सेन्टर का संचालन जे.ए.एच. हॉस्पीटल में किया जा रहा है जिसमें महिला को एक ही स्थान पर चिकित्सा, पुलिस, कानूनी सहायता, आश्रय स्थल आदि सुविधायें नि:शुल्क उपलब्ध करायी जाती है।

      वक्ता के रूप में ही उपस्थित रचना नोडल चाइल्ड लाईन, षिवपुरी की सिटी समन्वयक, सुश्री शालिनी दिवाकर ने मध्य प्रदेष में बच्चों के साथ हो रही आपराधिक घटनाओं पर जानकारी देते हुए संक्षिप्त में बच्चों से सम्बन्धित अधिनियम बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006, बालकों का लैगिंक अपराधों से संरक्षण अधिनियम, 2012 पर लघु फिल्मों एवं पावर पाइण्ट प्रजन्टेषन के माध्यम से जानकारी प्रदान की। साथ ही बच्चों के लिए चलाई जा रही हेल्प लाईन सेवा 1098 (चाइल्ड लाईन) के बारे में जानकारी दी।

Share This News :