Home > अपना शहर ,
ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र की फाग जात्रा में शामिल हुए हजारों नागरिक

उच्च शिक्षा मंत्री श्री पवैया ने नागरिकों के साथ खेली केसरिया अबीर से होली

कहा त्योहारों के सामाजिक स्वरूप को बचाना जरूरी 

भारतीय रंगोत्सव पर्व का सामाजिक स्वरूप क्षीण न हो पाये, इस मकसद से ग्वालियर शहर में रंगपंचमी-फागजात्रा की शुरूआत की गई है। यह फाग देखकर चालीस बर्ष पहले की यादें समाज में ताजा हो रहीं हैं। यह बात उच्च शिक्षा मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया ने फाग-जात्रा के समापन मौके पर चार शहर के नाके पर उमड़े हजारों नागरिकों को संबोधित करते हुये कही। फाग जात्रा की शुरूआत किलागेट मंदिर पर हनुमान जी पर पुष्पार्चन से हुई।

किलागेट से शुरू हुई ग्वालियर-15 विधानसभा क्षेत्र की रंगोत्सव-फाग जात्रा में उच्च शिक्षा मंत्री श्री पवैया पैदल-पैदल नागरिकों को केसरिया अबीर लगाते हुये हजीरा होते हुए चार शहर के नाका पहुंचे। विधायक श्री नारायण सिंह कुशवाह,  à¤œà¥€à¤¡à¥€à¤ अध्यक्ष श्री अभय चौधरी, नगर निगम सभापति श्री राकेश माहौर, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री देवेश शर्मा, शहर के पार्षदगण  à¤¤à¤¥à¤¾ सर्वश्री बृजेन्द्र सिंह जादौन, कमल माखीजानी, मधुसूदन भदौरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण और जिला व मंडल के पदाधिकारी और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी इस फाग जात्रा में शामिल होकर होली खेली।

दलगत भावनाओं से ऊपर उठकर निकली इस फाग जात्रा में केसरिया पताका व कृष्ण कन्हैया लाल की जय तथा वंदे मातरम् के नारे गूंज रहे थे। जात्रा में आगे-आगे दो अश्वारोही तथा पीछे भगवान राधा-कृष्ण की सजीव झॉकी बग्घी पर विराजमान थी। वहीं बैंड तथा पारंपरिक वाद्य व आतिशबाजी भी चल रही थी। महिलाओं का समूह भी भजन गाते हुये चल रहा था। हजीरा पर मशीन से फूल बरसाये गये तथा गोशपुरा, गंज, गोल पाड़ा क्षेत्र के लोगों ने अबीर बर्षा कर झॉकी का अभिवादन किया।

यात्रा के समापन अवसर पर चार शहर का नाका पर प्रसाद वितरण से पूर्व श्री पवैया ने कहा कि बदलते युग का युवा एकांगी न हो जाये, इसलिये त्यौहारों का सामूहिक रूप रहना जरूरी है। इसलिये हमारा दायित्व है कि जनता के द्वार पर जाकर होली का अभिवादन करूं, जिससे समाज में आपसी भाईचारा व मेल-मिलाप को बल मिले।

29 मार्च को हजीरा पर होगा नव बर्षोत्सव

उच्च शिक्षा मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया ने कहा कि इस साल 29 मार्च को वर्ष प्रतिपदा के अवसर पर हजीरा चौक पर 365 दीप जलाकर भारतीय नव बर्षोत्सव मनाया जायेगा।

  

Share This News :