Home > अपना शहर ,
खेल पुरस्कारों के लिये ऑनलाईन आवेदन पत्र 20 मार्च तक आमंत्रित

खेल एवं युवा कल्याण विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा विक्रम, एकलव्य, विश्वामित्र, लाईफ टाईम अचीवमेंट एवं स्व. प्रभाश जोशी खेल पुरस्कारों के लिये ऑनलाईन आवेदन पत्र 20 मार्च तक आमंत्रित किए गए हैं।

आवेदक अपना आवेदन ऑनलाईन mis.dsywmp.gov.in/anudan अथवा dsywmp.gov.in विभागीय साईट पर कर सकता है। आवेदन में आवेदक की व्यक्तिगत एवं खेल उपलब्धियों की जानकारी प्रविष्ट की जाना है। ऑनलाईन आवेदन पूर्ण होने पर ऑनलाईन पावती के प्रिंट आउट के साथ आवेदन में उल्लेखित खेल उपलब्धियों के प्रमाण-पत्र की छायाप्रति संलग्न कर संचालक खेल और युवा कल्याण टीटी नगर स्टेडियम भोपाल अथवा जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी ग्वालियर के कार्यालय में 15 मई 2017 तक जमा कराना होगा। निर्धारित तिथि के उपरांत प्राप्त आवेदन पत्रों को मान्य नहीं किया जायेगा।

उक्त आवेदन पत्र के संबंध में अधिक जानकारी हेतु कार्यालयीन समय में कार्यालय-जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी कै.श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया खेल परिसर कम्पू ग्वालियर से प्राप्त कर सकते हैं।

Share This News :