Home > अपना शहर ,
राज्य स्तरीय विश्वकर्मा पुरस्कार हेतु कलाकृतियाँ आमंत्रित

संत रविदास हस्तशिल्प एवं हथकरधा विकास निगम द्वारा राज्य स्तरीय विश्वकर्मा पुरस्कार के लिये आवेदन पत्र व कलाकृतियाँ 30 अप्रैल तक आमंत्रित की जाती हैं।

      प्रबंधक मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हथकरधा विकास निगम श्री डी सी तिवारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य स्तरीय विश्वकर्मा पुरस्कार 2017-18 के लिये निगम द्वारा सिद्धहस्थ शिल्पियों से कलाकृतियाँ आमंत्रित की गई हैं। इस संबंध में शिल्पी 30 अप्रैल तक अभिरूचि जिला स्तर पर प्रस्तुत कर सकते हैं। कृति निर्माण कर जिला स्तर पर जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितम्बर है। जिला स्तरीय कमेटी 15 अक्टूबर को और राज्य स्तरीय कमेटी 15 नवम्बर को कलाकृतियों का चयन करेंगी। चयनित शिल्पियों को पुरस्कार 25 दिसम्बर को प्रदान किए जायेंगे।

Share This News :