Home > अपना शहर ,
छात्रवृत्ति पाने से छात्र चूके तो संस्था की होगी मान्यता समाप्त

राज्य शासन की मंशा अनुसार महाविद्यालयीन स्तर पर अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का वितरण हर हाल में शिक्षण सत्र के दौरान किया जाए। किसी संस्था द्वारा समय-सीमा में जानकारी प्रस्तुत न करने पर अगर किसी छात्र की छात्रवृत्ति लंबित रहती है तो ऐसी संस्था की मान्यता निरस्ती की कार्रवाई की जायेगी। इस आशय के निर्देश कलेक्टर डॉ. संजय गोयल द्वारा रजिस्ट्रार जीवाजी विश्वविद्यालय सहित सभी महाविद्यालयों के नोडल अधिकारियों और प्राचार्यों को दिए गए हैं।

      कलेक्टर डॉ. गोयल ने कहा कि छात्रवृत्ति स्वीकृति के संबंध में छात्रों की जानकारी नोडल महाविद्यालयों के माध्यम से पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण को भेजी जाना है। लेकिन कुछ महाविद्यालयों तथा नोडल अधिकारियों द्वारा रूचि न लेने के कारण इस वर्ग के शतप्रतिशत छात्रों को छात्रवृत्ति का वितरण नहीं हो पाता है, तो संबंधित संस्थाओं के विरूद्ध आयुक्त पिछड़ा वर्ग के निर्देशानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी। उन्होंने सभी संस्थान को 14 मार्च तक छात्रवृत्तियाँ स्वीकृत कराने के निर्देश भी दिए हैं।

Share This News :