Homeराज्यो से ,खास खबरे,slider news,
उत्तराखंड सीएम की रेस में त्रिवेंद्र सिंह रावत आगे, आज होगा फैसला

नई दिल्ली। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा ने गोवा और मणिपुर में तो सरकार बना ली है लेकिन उत्तराखंड और यूपी अब भी बाकी हैं। इनमें से उत्तराखंड का मुख्यमंत्री कौन होगा उस पर से आज दोपहर बाद पर्दा उठ जाएगा।

राज्य के मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे त्रिवेंद्र सिंह और प्रकाश पंत का नाम बाताया जा रहा है। इन दोनों के अलावा चौबट्टाखाल से विधायक सतपाल महाराज भी दौड़ में बताए जा रहे हैं लेकिन उनके नाम को लेकर आलाकमान भी ज्यादा मुड़ में नहीं है। हालांकि सीएम के नाम पर अंतिम फैसला आज 3 बजे देहरादून में होने वाली बैठक में हो जाएगा।

नाम तय होने के बाद 18 मार्च को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा जिसकी तैयारियां परेड ग्राउंड पर जारी हैं।

Share This News :