Home > अपना शहर ,
पूर्व महापौर डाॅ धर्मवीर के निधन पर महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने की शोक संवेदना व्यक्त

पूर्व महापौर डाॅ धर्मवीर के निधन पर आज महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने मुरार मुक्तिधाम में पूर्व महापौर डाॅ धर्मवीर के अंतिम संस्कार में शामिल होकर शोक संवेदना व्यक्त की। वहीं उनके निवास पर पंहुचकर महापौर श्री शेजवलकर शोक संतृप्त परिवार को ढांढस बंधाया एवं शोक व्यक्त किया। गौरतलब है कि कल दिनांक 15 मार्च 2017 को रात्रि में पूर्व महापौर डाॅ धर्मवीर का निधन हो गया था। मुरार मुक्तिधाम में सभापति श्री राकेश माहौर, एमआईसी सदस्य श्री धर्मेन्द्र राणा, श्री सतीश बोहरे, पार्षद श्री चतुर्भुज धनौलिया, वरिष्ठ पार्षद श्री अनिल त्रिपाठी एवं श्री पोहपसिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने शोक संवेदना व्यक्त की।

Share This News :