Home > अपना शहर ,
नगरीय क्षेत्रों के विकास के लिए हम खींच रहे हैं सुनियोजित विकास को खाका: श्रीमती मायांिसह

वार्ड 25 में सीसी रोड का भूमिपूजन  

मध्यप्रदेश की सरकार एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज ंिसह चैहान नगरीय क्षेत्रों के विकास एवं बुनियादी सुविधाओं के लिए सुनियोजित तरीके से विकास का खाका खींच रहे हैं तथा हम सब मिलकर ग्वालियर के विकास में कोई कमी नहीं आने देगें। उक्ताशय के विचार प्रदेश सरकार की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती मायासिंह ने आज वार्ड 25 स्थित हरिओम काॅलोनी में 10 लाख रुपए की लागत से महापौर निधि से बनने वाली सीमेंन्ट कंक्रीट सडक के भूमिपूजन अवसर पर व्यक्त किए। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने की । कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रुप में पूर्व साडा अध्यक्ष श्री जय सिंह कुशवाह, एमआईसी सदस्य श्री धर्मेन्द्र राणा, क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती सपना नरवरिया, पार्षद श्री बलवीर ंिसह तोमर, वरिष्ठ पार्षद श्रीमती विनती शर्मा, विधायक प्रतिनिधि श्री दीपक जैन, श्री रामप्रकाश परमार, श्री सुधीर अग्रवाल, श्री गजेन्द्र ंिसह, श्रीमती रेखा त्रिपाठी, पूर्व पार्षद श्री दीवान ंिसह नरवरिया सहित बडी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती सपना नरवरिया ने किया। इस अवसर पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती मायासिंह ने कहा कि यह एक अच्छी काॅलोनी है तथा इसके विकास की जिम्मेदारी हम सबकी है। यहां सीवर व पेयजल का कार्य अमृत योजना के तहत कराया जाएगा तथा यहां के पार्क में बोरिंग की मांग की जा रही है तो वह तो मैं करा दूंगी लेकिन उस पार्क के विकास की जिम्मेदारी आप सभी की रहेगी। श्रीमती मायासिंह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जी ने अभी हाल ही मैं एक बिल पास कर दिया है कि मध्यप्रदेश में पैदा हुआ कोई भी गरीब बिना मकान के नहीं रहेगा। 2022 तक सभी का अपना महान होगा।
कार्यक्रम के दौरान महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से ग्वालियर का स्वरुप बदल रहा है तथा नगर निगम, राज्य सरकार और केन्द्र सरकार मिलकर शहर के नागरिकों के लिए मुलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए कार्य कर रहे हैं तथा आने वाले कुछ ही वर्षों में शहर की सभी काॅलोनी एवं वार्ड समस्या विहीन होगें यहीं हम सबके प्रयास हैं। श्री शेजवलकर ने बताया कि हम अमृत योजना एवं स्मार्टसिटी योजना के तहत शहर के सभी क्षेत्रों में अनेक विकास कार्य कराने जा रहे हैं।

  

Share This News :