Home > अपना शहर ,
किलागेट से रंगोत्सव-फाग यात्रा आज

ग्वालियर। कल 17 मार्च को अपरान्ह 4.30 बजे रंगपंचमी महोत्सव के तहत किलागेट से रंगोत्सव-फाग यात्रा निकाली जायेगी। उच्च शिक्षा मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया सहित शहर के जनप्रतिनिधि नागरिकों को शुभ कामनायें देंगे।
ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में रंगोत्सव-फाग यात्रा अपरान्ह 4.30 बजे किलाद्वार से प्रस्थान कर हजीरा होते हुये चार शहर का नाका पहुंचेगी। यात्रा का आगाज किलागेट हनुमान मंदिर से होगा। इस यात्रा में भगवान कृष्ण की झाॅकी का रथ, संकीर्तन मंडलियां व परम्परागत वाद्य यंत्र शामिल रहेंगे। पूरे मार्ग पर सजीव कृष्ण की झाॅकी पर पुष्पों से होली खेली जायेगी। फाग-यात्रा में महिलाओं का समूह सबसे आगे चलेगा। उच्च शिक्षा मंत्री पूरी यात्रा में पैदल चल कर नागरिकों को शुभकामनायें देंगे।
आयोजन का समापन सायं 6 बजे चार शहर नाका पर आतिशबाजी व प्रसाद वितरण से होगा।

Share This News :