Home > अपना शहर ,
अग्नि दुर्घटना के पीडितों से मिलकर महापौर एवं सभापति ने दी सांत्वाना

गोलपहाडिया क्षेत्र में किराना की दुकान एवं दो मंजिला मकान में अलसुबह हुई अग्नि दुर्घटना की जानकारी मिलते ही महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर, सभापति श्री राकेश माहौर एवं लेखा समिति अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र कुशवाह सुबह ही मौके पर पंहुचे तथा घटना की जानकारी ली। महापौर श्री शेजवलकर ने अग्निदुर्घटना के पीडितो से मिलकर उनसे घटना की जानकारी ली तथा उन्हें सांत्वना दी। अग्निदुर्घटना के तत्काल बाद ही नगर निगम की फायर बिग्रेड एवं दमकल दस्ता मौके पर पंहुचा तथा अग्नि दुर्घटना पर काबू पाया। 

Share This News :