Home > अपना शहर ,
एमआईटीएस ने सम्पत्तिकर के रुप में जमा कराए 81 लाख रुपए

नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे सम्पत्तिकर वसूली अभियान के दौरान आज एमआईटीएस काॅलेज द्वारा 81 लाख रुपए सम्पत्तिकर के रुप में नगर निगम में जमा कराए गए। काॅलेज के अधिकारियों द्वारा 81 लाख रुपए का चैक आज निगमायुक्त श्री अनय द्विवेदी को सौंपा गया। चैक सौंपने के दौरान काॅलेज के आफीसर हेड श्री आलोक शर्मा, स्टेट आफीसर श्री शैलेन्द्र भदौरिया, सहायक यंत्री श्री आर के गोयल सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इसके साथ ही सहायक सम्प्त्तिकर अधिकारी श्री जगदीश अरोरा ने बताया कि शहर के अन्य बडे बकायदारों द्वारा भी आज सम्पत्तिकर जमा कराया गया है। 

Share This News :