Home > अपना शहर ,
प्रभारी सदस्य ने ली विद्युत विभाग की बैठक

शहर की स्ट्रीट लाइट इत्यादि विद्युत व्यवस्था को लेकर प्रभारी सदस्य विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग श्रीमती नीलिमा शिन्दे ने विद्युत विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में उपायुक्त श्री के. के. सिंह गौर, विद्युत प्रभारी श्री देवी सिंह राठौर, उपयंत्री श्री रामबाबू दिनकर, श्री केवल सिंह यादव, श्रीमती अभिलाषा बघेल, एवं क्षेत्राधिकारी श्री हसीन अख्तर सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में प्रभारी सदस्य विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग श्री नीलिमा शिन्दे ने अधिकारियों से कहा कि शहर की विद्युत व्यवस्था की नियमित माॅनीटरिंग करें तथा जहां भी स्ट्रीट लाइट खराब पडी है उसे तत्काल ठीक कराएं तथा समय सीमा में लाइट ठीक हो यह सुनिश्चित करें। बैठक में यह भी निर्देशा दिए गए कि वार्डों में उपस्थित कर्मचारियों का वेतन उपस्थिति के आधार पर ही निकाला जाए। इसके साथ ही विद्युत सामाग्री अथवा संधारण कार्य इत्यादि के भ्ुागतान भी समयसीमा में कराए जाएं। बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि सर्वे कर स्ट्रीट लाइट पर नम्बरिंग की जावे तथा तीन दिवस के अंदर लाइटे चालू कराई जावें। बैठक में प्रभारी सदस्य श्रीमती नीलिमा शिन्दे द्वारा वर्ष 2016-17 में लाईट फिंटिग एवं मेन्टेन्ेांस पर आने वाले व्यय के बारे मंे श्री देवी सिंह राठौर से जानकारी चाही गई श्री राठौर के द्वारा बताया गया लगभग डेढ करोड विद्युत सामाग्री पर एवं साठ लाख मेंन्टेनेंस पर व्यय आवेगा ।

Share This News :