Home > अपना शहर ,
उच्च शिक्षा मंत्री श्री पवैया के नेतृत्व में 17 मार्च को किलागेट से रंगपंचमी फाग-जात्रा

फूलों व केसरिया चंदन-अबीर से ही खेलेंगे होली 

प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया के नेतृत्व में रंगपंचमी महोत्सव के तहत 17 मार्च को किलागेट से फाग-जात्रा निकाली जायेगी।

आज विधानसभा क्षेत्र के तीनों मंडल अध्यक्षों की बैठक में कार्यक्रम की रूप-रेखा तय की गयी। रंगपंचमी पर्व पर फाग-जात्रा 17 मार्च को अपरान्ह 4 बजे किलागेट से प्रारंभ होकर हजीरा होते हुये चार शहर का नाका पहुँचेगी। उच्च शिक्षा मंत्री श्री पवैया अन्य जनप्रतिनिधियों तथा भाजपा के प्रमुख नेताओं के साथ किला द्वार से पैदल चलेंगे व आम-जन को फूल-केसरिया अबीर देकर रंगपंचमी की शुभकामनायें देंगे।

रंगपंचमी फाग-जात्रा में भगवान कृष्ण व ग्वाल वृन्दों की सजीव झॉकी तथा पारम्परिक वाद्य भी होंगे जिनका पूरे मार्ग पर फूलों से स्वागत किया जायेगा। फाग-जात्रा का समारोह चार शहर का नाका पर होगा, जहॉ प्रसाद के रूप में शीत-ठंडाई का वितरण किया जायेगा। सम्पूर्ण आयोजन में केसरिया गुलाल या चन्दन का ही उपयोग करने की अपील की गई है।

Share This News :