Home > अपना शहर ,
झण्डा का पुरा युवा मण्डल द्वारा खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत नेहरू युवा केन्द्र ग्वालियर के झण्डा का पुरा युवा मण्डल द्वारा होली के अवसर पर खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में ग्रामीण अंचल के युवाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।

      युवा मण्डल के अध्यक्ष श्री केदार सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में आस-पास के ग्रामीण अंचलों के 35 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने होली मिलन के पश्चात अपने खेल का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर युवा मण्डल के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Share This News :