Home > अपना शहर ,
श्रीमती माया सिंह ने व्यक्त की शोक संवेदना

प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने शनिवार को शोकाकुल परिवार के बीच पहुँचकर शोक संवेदना व्यक्त की। श्रीमती माया सिंह ने भाजयुमो के जिला मंत्री श्री सुभाष शर्मा के पिताजी श्री ओमप्रकाश शर्मा के निधन पर मयूर प्लाजा मयूर मार्केट स्थित निवास पर पहुँचकर शोक संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा के चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

इसके अलावा पटेलनगर सिटी सेंटर स्थित भंजुल दीक्षित, योगेश शर्मा के निधन पर वनखण्डेश्वर नगर आवास पहुँचकर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की।

Share This News :