Home > अपना शहर ,
नगरीय विकास मंत्री ने की आमजन से भेंट

प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने शनिवार को रानी महल में आमजन एवं ग्वालियर पूर्व विधानसभा के लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्यायें सुनने के साथ ही उनके निराकरण का आश्वासन दिया।

श्रीमती माया सिंह ने स्थानीय लोगों से कहा कि ग्वालियर पूर्व विधानसभा में विकास कार्यों की कमी नहीं होगी। यहाँ पर हर क्षेत्र में विकास कार्य कराए जायेंगे, जो काम चल रहे हैं उन्हें जल्द से जल्द पूर्ण कराया जायेगा।

Share This News :