Home > अपना शहर ,
उच्च शिक्षा मंत्री श्री पवैया का भ्रमण कार्यक्रम

प्रदेश के उच्च शिक्षा, लोक सेवा प्रबंधन एवं जन शिकायत निवारण मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया ग्वालियर के तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

     उच्च शिक्षा मंत्री श्री पवैया 12 मार्च को प्रात: 11 बजे स्वास्थ्य एवं शिक्षा अनुदान के आवेदकों से अपने निवास पर भेंट करेंगे। इसके साथ ही 13 मार्च को होली के त्यौहार पर अपने निवास पर लोगों से भेंट करेंगे। श्री पवैया 14 मार्च को सायं 4 बजे से क्षेत्र के भ्रमण पर रहेंगे। इसके पश्चात रात्रि में ग्वालियर से भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।

Share This News :