Home > अपना शहर ,
होली के अवसर पर दोपहर 12 बजे से जलप्रदाय की विशेष व्यवस्था

होली के पावन पर्व के अवसर पर आमजनों की सुविधा के लिये नगर निगम ग्वालियर द्वारा होली के दिन जलप्रदाय विशेष व्यवस्था की गई है जिससे लोगों को परेशानी न हो।
अधीक्षणयंत्री पीएचई श्री आर एल एस मौर्य ने जानकारी देते हुये बताया है कि होली के अवसर पर 13 मार्च 2017 को महानगर में रक्कश टेंक से लश्कर एवं ग्वालियर क्षेत्र को पूर्वानुसार नियमित जलप्रदाय किया जाएगा तथा शेष शहर में स्थापित टंकियों से जल प्रदाय आंशिक रुप से किया जावेगा इसके साथ ही दोपहर 12 बजे से अतिरिक्त जलप्रदाय किया जाएगा। वहीं जिन क्षेत्रों में डायरेक्ट पम्पिंग से सप्लाई की जाती है, उन क्षेत्रों में पूर्वानुसार ही जलप्रदाय किया जाएगा।

Share This News :