Home > अपना शहर ,
रायरू स्थित एचपीसीएल डिपो में आनंदम कार्यक्रम के तहत अल्पविराम कार्यक्रम आयोजित

700 वृक्ष लगाने का कार्य भी प्रारंभ किया गया 

प्रदेश सरकार द्वारा प्रारंभ किए गए आनंद मंत्रालय के तहत किए जा रहे कार्यक्रमों की कड़ी में शुक्रवार को रायरू स्थित एचपीसीएल के डिपो में अल्पविराम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आनंद मंत्रालय के नोडल अधिकारी एवं एडीएम श्री शिवराज वर्मा ने आनंद मंत्रालय की अवधारणा के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर डिपो के प्रबंधक श्री यशपाल अनेजा, बिक्री अधिकारी श्री उदयराज मौर्य, डिपो अधिकारी श्री चंद्रप्रकाश मिश्रा, डिपो प्रबंधक श्री शोभित श्रीवास्तव, तहसीलदार श्री कुबेर सिंह और आनंदम सहयोगी डॉ. सत्यप्रकाश शर्मा उपस्थित थे।

कार्यक्रम में डिपो के आस-पास 700 वृक्ष लगाए जाने का कार्य भी शुरू किया गया। इस अवसर पर आधुनिक अग्निशमन उपकरणों का प्रदर्शन भी किया गया। डिपो के अधिकारियों ने सुरक्षा के प्रबंध, सामाजिक कार्य तथा स्वच्छता के बारे में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। आनंद मंत्रालय के नोडल अधिकारी श्री शिवराज वर्मा ने लोगों को आनंद मंत्रालय से जुड़ने तथा अपनी सोच को सकारात्मक करने का आग्रह किया। कार्यक्रम में आनंदम सहयोगी डॉ. सत्यप्रकाश शर्मा ने आनंद मंत्रालय की अवधारणा और जिले में किए जा रहे कार्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

  

Share This News :