Home > अपना शहर ,
होली पड़वा के दिन 3 बजे तक मदिरा दुकानें बंद रखने के आदेश

होली पड़वा अर्थात 13 मार्च को जिले की सभी देशी, विदेशी मदिरा दुकानें, आहता, बार इत्यादि अपरान्ह 3 बजे तक पूर्णत: बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. संजय गोयल ने लोक हित तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के मकसद से इस आशय का आदेश जारी किया है। उन्होंने आबकारी एवं पुलिस अमले को इस आदेश का कड़ाई से पालन कराने के आदेश दिए हैं।

Share This News :