Home > अपना शहर ,
जिला चिकित्सालय को 300 बिस्तर करने की घोषणा

ग्वालियर के दीनदयाल नगर में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और जिला चिकित्सालय को 300 बिस्तर करने की घोषणा पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री ने स्वास्थ्य मंत्री के प्रति किया आभार व्यक्त 

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने ग्वालियर के लश्करपूर्व विधानसभा क्षेत्र में दीनदयाल नगर में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बनाने और मुरार के जिला चिकित्सालय का 200 से 300 बिस्तर में उन्नयन करने की घोषणा पर स्वास्थ्य मंत्री श्री रूस्तम सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि आज स्वास्थ्य मंत्री ने अपने विभागों की बजट माँग पर हुई चर्चा के जवाब में यह घोषणा की है।

नगरीय विकास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने कहा है कि ग्वालियर शहर के लिये यह दो घोषणाएँ महत्वपूर्ण है। लम्बे समय से नागरिकों को इसकी आवश्यकता थी। उन्होंने कहा कि उनके आग्रह को स्वीकार कर स्वास्थ्य मंत्री ने इस क्षेत्र की एक बड़ी जरूरत को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि इसके लिये वे ग्वालियर की जनता की ओर से उनका आभार व्यक्त करती हैं।  

Share This News :