Home > अपना शहर ,
आईटीआई विद्यार्थियों के लिए 3 दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम 15 से

मध्यप्रदेश में स्वरोजगार एवं उद्यमिता कौशल को बढ़ावा देने के उददेश्य से राज्य कौशल विकास मिशन अंतर्गत “उद्यमिता विकास सेल” स्थापित किया गया है। उद्यमिता विकास सेल का उददेश्य स्टार्टअप में इच्छुक कुशल युवाओं को स्वरोजगार एवं उद्यमिता के प्रति जागरूक कर स्वयं के व्यवसाय के लिए प्रेरित करते हुए उनका मार्गदर्शन एवं व्यवसाय स्थापित कराने में सहायता करना है ।    

      इसी के तहत आईटीआई बिरलानगर द्धारा जिले में आईटीआई प्रशिक्षित तथा अंतिम सेमेस्टर में अध्ययनरत छात्रों के लिए तीन दिवसीय उद्यमिता उन्मुखीकरण कार्यक्रम 15 से 17 मार्च तक प्रस्तावित है । ऐसे आईटीआई प्रशिक्षित छात्र जो स्वयं व्यवसाय प्रारंभ करना चाहते हैं, वे इस कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं । इस नि:शुल्क कार्यक्रम में भाग लेने के लिए शासकीय आईटीआई में दिनांक 14 मार्च तक संपर्क किया जा सकता हैं ।

      कार्यक्रम समन्वयक श्री प्रांजल पाठक ने बताया कि इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में सफल उद्यमी कैसे बने, स्वरोजगार के अवसर, शासकीय योजनाओं की जानकारी, ऋण प्रक्रिया में मार्गदर्शन आदि जानकारी प्रदाय की जाएगी ।

Share This News :