Home > अपना शहर ,
जनता की जागरुकता, आपकी मेहनत से ही ग्वालियर रहेगा स्वच्छता में नम्बर 1: महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 66 महिला सफाई संरक्षकों का सम्मान नगर निगम की नई पहल: श्रीमती खुशबू गुप्ता

आज हम ऐसी महिलाओं का सम्मान करते हुए बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं, जिन्होंने बिना किसी स्वार्थ के ग्वालियर को स्वच्छ शहर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यह सम्मान प्रत्येक वार्ड से 1 महिला सफाई संरक्षक को सांकेतिक रुप से दिया जा रहा है लेकिन यह सम्मान सभी ऐसी महिला सफाई सरंक्षकों का है जिन्होंने स्वच्छ ग्वालियर के लिए अपना योगदान दिया है। उक्ताशय के विचार आज महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज 66 महिला सफाई संरक्षकों के सम्मान समारोह के अवसर पर व्यक्त किए। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वच्छता प्रभारी श्रीमती खुशबू गुप्ता ने की। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रुप में एमआईसी सदस्य श्रीमती नीलिमा शिन्दे, श्री खेमचंद गुरवानी, उपायुक्त श्री के के गौर उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि नगर निगम ग्वालियर द्वारा आज अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को प्रोत्साहन एवं सम्मान देने के उददेश्य से सभी 66 वार्डों की 1-1 महिला सफाई संरक्षक का सम्मान किया है। बाल भवन में आयोजित सम्मान समारोह में महापौर श्री शेजवलकर ने कहा कि महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं है तथा आने वाले समय में वह और आगे होगीं तथा आज देश भर में सभी क्षेत्रों में बहुत सारे महत्वपूर्ण पदों को महिलाएं सुशोभित कर रही हैं। महापौर श्री शेजवलकर कहा कि आज हमारे प्रधानमंत्री जी ने स्वच्छ भारत के निर्माण का जो संकल्प लिया है वह महिलाओं की सक्रियता के बिना संभव नहीं है तथा स्वच्छता के क्षेत्र में ग्वालियर को नम्बर वन बनाने के लिए जनता की जागरुकता एवं आप सबकी मेहनत की आवश्यकता है।
इस अवसर पर एमआईसी सदस्य स्वच्छता प्रभारी श्रीमती खुशबू गुप्ता ने कहा कि नगर निगम ग्वालियर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक नई पहल प्रारंभ की जा रही है। आज हम ऐसी महिलाओं का सम्मान कर रहे हैं जिनका समाज के विकास में बहुत महत्वपूर्ण योगदान है, यह महिलाएं बिना किसी सम्मान की अपेक्षा के हमेशा पर्दे के पीछे कार्य करती हैं, परन्तु हम सबका कर्तव्य है कि हम इन महिलाओं का सम्मान करें। केन्द्र एवं प्रदेश की सरकार भी महिलाओं के सशक्तीकरण एवं सम्मान के लिए लगातार प्रयास कर रही है तथा महिलाओं के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। महिलाओं का प्रत्येक क्षेत्र में महत्पूर्ण योगदान होता है तथा स्वच्छता मिशन में तो महिलाओं का सर्वाधिक महत्वपूर्ण योगदान है। आज हम सब यह प्रण लें कि हम स्वच्छ ग्वालियर, स्वस्थ्य ग्वालियर के लिए मिलकर सहभागिता करेगें। कार्यक्रम का संचालन श्री अशोक खान ने किया तथा कार्यक्रम के दौरान सहायक स्वास्थ्य अधिकारी श्री दिग्विजय ंिसह जादौन, श्री भीष्म पमनानी, श्री विजय श्रीवास्तव, श्री एमएल लिथौरिया सहित सभी डब्ल्यूएचओ एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
इन महिलाओं का हुआ सम्मान
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज श्रीमती कमलाबाई, श्रीमती कस्तूरीबाई, श्रीमती कीर्तिबाई, श्रीमती जमुनाबाई, श्रीमती सावित्री, श्रीमती सुशीला, श्रीमती सकुनबाई, श्रीमती कलावती, श्री रामबेटी, श्रीमती शीला, श्रीमती पूरनदेई, श्रीमती शान्ति, श्रीमती छोटीबाई, श्रीमती बैजंतीबाई, श्रीमती मुन्नी बाई, श्रीमती बिटटोबाई, श्रीमती ममता, श्रीमती धनवंती, श्रीमती रामरती, श्रीमती सीता, श्रीमती प्रेमाबाई, श्रीमती लक्ष्मी, श्रीमती प्रेमा, श्रीमती कमला, श्रीमती मुन्नी, श्रीमती कस्तुरी, श्रीमती बेबी, श्रीमती शान्ति, श्रीमती शिमला, श्रीमती अंगूरी, श्रीमती रानी, श्रीमती सुशीला, श्रीमती सरोज बाई, श्रीमती सकुनबाई, श्रीमती रतीबाई, श्रीमती भूरी, श्रीमती राममूर्ति, श्रीमती पार्वती, श्रीमती सरस्वती, श्रीमती प्रेमा बाई, श्रीमती गीताबाई, श्रीमती नर्मदा, श्रीमती अंगूरी पत्नी रमेश, श्रीमती कमला पत्नी सुभाष, श्रीमती कमला पत्नी किशन, श्रीमती पार्वती पत्नी तुलाराम, श्रीमती अनीता, श्रीमती शान्ति पत्नी गुल्ला, श्रीमती प्रेमा पत्नी रामस्वरुप, श्रीमती कमला पत्नी सुरेश, श्रीमती गीता पत्नी नारायण, श्रीमती शकुन पत्नी रामदास, श्रीमती कमला पत्नी नत्था, श्रीमती मंडूलबाई, श्रीमती बेनीबाई, श्रीमती रामदेई, श्रीमती शीला, श्रीमती नीलम, श्रीमती संगीता, श्रीमती शोभा, श्रीमती पूनम, श्रीमती ज्योति आदि शामिल हैं।

    

Share This News :