Home > अपना शहर ,
शहर के पार्कों के विकास के लिए दिए क्षेत्राधिकारियों को निर्देश

जनकार्य विभाग की बैठक में लिए गए अनेक निर्णय

लोकनिर्माण विभाग एवं उद्यान की विभागीय समिति की बैठक आज प्रभारी सदस्य श्री धर्मेन्द्र सिंह राणा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए गए। बैठक में समिति सदस्य श्री खेमचंद गुरवानी, श्री शशि शर्मा, श्री जयसिंह सोलंकी, श्री धमेन्द्र कुशवाह, श्रीमती सीमा धर्मवीर ंिसह, श्रीमती राजकुमारी संतोष भारती, मुख्य समन्वयक अधिकारी श्री प्रदीप चतुर्वेदी, श्री प्रेम पचैरी, उपायुक्त श्री एपीएस भदौरिया, क्लस्टर अधिकारी श्री कीर्तिवर्धन मिश्रा, श्री पवन सिंघल, श्री सुशील कटारे, श्री सुरेन्द्र जैन, श्री श्रीकांत कांटे, श्री सुरेश अहिरवार सहित सभीह क्षेत्राधिकारी उपस्थित रहे।
बाल भवन में आयोजित बैठक में सभी विधानसभा क्षेत्रों में चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी अधिकारियों प्रस्तुत की गई। इसके पश्चात शहर के पार्कों के विकास को लेकर चर्चा की गई। जिसमें निर्देश दिए गए कि पार्कों में निर्माण कार्य क्षेत्राधिकारी करेगें तथा पार्क अधीक्षक श्री मुकेश बंसल को निर्देष दिए गए कि पार्कों में हरियाली एवं पेड पौधे लगाने की व्यवस्था करें। बैठक में आईएचएसडीपी एवं राजीव आवास योजना की जानकारी में बताया गया कि अभी 3328 आवास निर्माणाधीन हैं जिसमें से पूर्ण हो चुके 2000 आवासों का आवंटन किया जा चुका है शेष 1328 का आवंटन किया जाना है। प्रभारी सदस्य द्वारा निर्देश दिए गए कि शेष आवासों के आवंटन की कार्यवाही की जावे।
बैठक में प्रमुख मार्गो के डाम्बरीकरण को लेकर चर्चा की गई जिसमें प्रभारी सदस्य द्वारा निर्देश दिए गए कि जीर्णशीर्ण अवस्था में जो सडके हैं उनके नवीन प्रस्ताव तैयार करें। इसके साथ ही बैठक में यह भी चर्चा की गई कि शहर में स्थापित होटल व मैरिज गार्डनों के बाहर उनके द्वारा इंटरलाॅंिकग टाइल्स एवं विद्युत इत्यादि लगाकर पैदल मार्ग को अवरुद्व किया है, सभी क्षेत्राधिकारी ऐसे स्थलों को चिन्हित कर उन्हें अगली बैठक में रखें ताकि उनके खिलाफ वैद्यानिक कार्यवाही की जा सके।

Share This News :