Home > अपना शहर ,
महिला दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को विधिक अधिकारों की जानकारी हेतु विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन लक्ष्मीबाई महिला सहकारी बैंक रॉक्सी पुल में आयोजित किया गया।

      जागरूकता शिविर में जिला न्यायालय की मजिस्ट्रेट सुश्री भावना सिंह ने उपस्थित महिलाओं को कहा कि महिलायें किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। पुरूषों के साथ हर क्षेत्र में बराबरी से कार्य कर रही हैं। विभिन्न कानूनों का संरक्षण महिलाओं को प्रदान किया गया है। घरेलू हिंसा कानून संसद द्वारा पारित किया गया है, जिसमें सब प्रकार की हिंसा को शामिल किया गया है। सुश्री रानो पाल मजिस्ट्रेट ने भारतीय दण्ड संहिता में वर्णित महिलाओं के विरूद्ध अपराधों की जानकारी देते हुए बताया कि महिलाओं की लज्जा भंग, बुरी नियत से घूरना, पीछा करना अपराध घोषित किया गया है।

      जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री हर्षराज दुबे ने विधिक सहायता व नि:शुल्क अधिवक्ता पीड़ित को उपलब्ध कराने व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के स्वरूप को स्पष्ट किया। कार्यक्रम को श्री अंशुमन शर्मा विधिक पत्रकार ने भी संबोधित किया व महिला पुरूष में भेद न करने की बात कही। श्रीमती पुष्पा बोहरे अधिवक्ता ने भरण पोषण कानून की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती संतोष शर्मा ने किया व आभार प्रदर्शन लक्ष्मीबाई महिला सहकारी बैंक की अध्यक्ष श्रीमती अल्का श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में बैंक के डायरेक्टर्स, नीलम जैन, महिलायें व गणमान्य नागरिक व मीडिया पर्सन उपस्थित थे।

Share This News :