Home > अपना शहर ,
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर खेल मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने किया

महिला खेल अकादमी में 100 फीट ऊँचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण 

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ग्वालियर की महिला खेल अकादमी में 100 फीट ऊचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण प्रदेश की खेल मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने की । इस मौके पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में ग्वालियर क्षेत्र प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री राकेश जादौन, नगर निगम सभापति श्री राकेश माहौर, पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता, अपर कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान, पूर्व मेला अध्यक्ष श्री अनुराग बंसल, पूर्व सभापति श्री बृजेन्द्र सिंह जादौन सहित जनप्रतिनिधि, समाज सेवी और खेल प्रेमी उपस्थित थे ।

      प्रदेश की खेल मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव कार्य कर रही है। ग्वालियर की महिला खेल अकादमी की खिलाडियों ने अपने उत्कष्ट खेल प्रदर्शन से प्रदेश का ही नही बल्कि देश का नाम भी रोशन किया है । उन्होने कहा कि जिन बालिकाओं को खेल अकादमी में प्रवेश मिला है, वह बहुत खुशकिस्मत है, उन्हे अपनी खेल प्रतिभा से अपने अभिभावक, अकादमी और प्रदेश का नाम रोशन करना है । खिलाडी अपनी पूरी क्षमता से अपने खेल प्रतिभा को निखारें, सरकार उनके साथ है ।

      खेल मंत्री श्रीमती सिंधिया ने इस मौके पर ग्वालियर की ऐसी 10 महिलाओं को भी सम्मानित किया, जिन्होंने अपने कार्य से समाज में सराहनीय कार्य का उदाहरण प्रस्तुत किया है। इन सभी महिलाओं को शाल, श्रीफल और प्रतीक चिन्ह् देकर सम्मानित किया गया ।

      कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा कि ग्वालियर की खेल अकादमी की खिलाडियों ने अपने खेल कौशल से अकादमी, ग्वालियर और प्रदेश का नाम रोशन किया हैं ।

      प्रदेश सरकार भी खिलाडियों को बेहतर खेल के लिये हर संभव सहयोग कर रही है । ग्वालियर की महिला अकादमी ने 24 अन्तर्राष्ट्रीयता से ओलंपिक खिलाड़ी दिये है, जो एक उल्लेखनीय उपलब्धित हैं ।

      कार्यक्रम के प्रारंभ में खेल मंत्री श्रीमती सिंधिया एवं अतिथियों ने 100 फीट ऊचे राष्ट्रीय ध्वज नाम पटिटका का लोकार्पण किया । इसके पश्चात राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। पुलिस बैण्ड ने राष्ट्रीय गीत की धुन प्रस्तुत की ।

इन्हें किया सम्मानित

कार्यक्रम में समाज सेवी श्रीमती मनोरमा लट्टा, डॉ. सदिया मल्हौत्रा, सुश्री मंजूलता पाटनकर व मेजर आशा माथुर, शिक्षा के क्षेत्र से सुश्री टीना मल्हौत्रा, चिकित्सक डॉ. ज्योति बिन्दल, डॉ. वीणा प्रधान व डॉ. भसीन को सम्मानित किया गया ।

  

Share This News :