Home > अपना शहर ,
अपर आयुक्त ने जनसुनवाई कर सुनी समस्याएं

अपर आयुक्त श्री आर के श्रीवास्तव ने आज निगम मुख्यालय में जनसुनवाई कर आमजनों की समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन संबंधित अधिकारियों को प्रेषित किया। इस अवसर पर उपायुक्त श्री के के गौर, सहायक आयुक्त श्री शैलेष अवस्थी, नोडल अधिकारी जनसुनवाई श्री अतिबल ंिसह यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
निगम मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान सफाई व्यवस्था, सीवर समस्या, सडक निर्माण, विद्युत, पेयजल आदि से संबंधित व्यवस्थाओं को लेकर आवेदन दिए जिसको लेकर संबंधित क्षेत्राधिकारी को निर्देश दिए गए। जनसुनवाई के दौरान 44 आवेदकों ने आवेदन दिए।

Share This News :