Home > अपना शहर ,
बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर विशेष कंट्रोल रूम

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल की परीक्षाओं के मद्देनजर कलेक्ट्रेट कार्यालय में विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यह कंट्रोल रूम 31 मार्च तक कार्यरत रहेगा। कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 0751-2446214 है। यह कंट्रोल रूम प्रात: 7 बजे से दोपहर एक बजे तक काम करेगा।

      कलेक्टर डॉ. संजय गोयल के निर्देश पर गठित किए गए इस विशेष कंट्रोल रूम के माध्यम से हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्ड्री बोर्ड परीक्षाओं से संबंधित समस्याओं का निराकरण किया जायेगा। कंट्रोल रूम में कलेक्ट्रेट कार्यालय के अधीक्षक श्री आई आर भगत (मोबा. 94251-35143) प्रात: 7 बजे से प्रात: 10 बजे तक ड्यूटी देंगे। इसके बाद एक बजे तक सहायक वर्ग-3 श्री अमृतलाल इंदुरखिया (मोबा. 98262-30209) ड्यूटी देंगे। इनके अलावा अन्य सहयोगी स्टाफ भी तैनात किया गया है।

      मालूम हो मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल की हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्ड्री परीक्षाओं के लिये जिले में 94 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं।

Share This News :