Home > अपना शहर ,
ग्वालियर-चंबल संभाग के 1254 बुजुर्गों को तीर्थ करायेगी सरकार शिर्डी, जगन्नाथपुरी और वैष्णोदेवी जायेंगीं विशेष रेलगाड़ी

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत तीन विशेष रेलगाड़ी ग्वालियर एवं चंबल संभाग के बुजुर्गों को तीर्थ कराने जायेंगीं। इन तीर्थ यात्राओं में दोनों संभागों के 1254 बुजुर्ग विभिन्न तीर्थों का दर्शन लाभ लेंगे।

      संभाग आयुक्त कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत विशेष रेलगाड़ी 8 मार्च को शिरडी तीर्थ जायेगी और 11 मार्च को वापस लौटेगी। इस तीर्थ यात्रा में ग्वालियर जिले के 479 और शिवपुरी के 135 बुजुर्ग शिर्डी दर्शन के लिये जायेंगे।

इसी प्रकार 15 मार्च को पवित्र जगन्नाथपुरी तीर्थ कराने जा रही विशेष रेलगाड़ी में ग्वालियर जिले के 152 व शिवपुरी के 333 बुजुर्ग जायेंगे। यह रेलगाड़ी 20 मार्च को वापस लौटेगी। इसी क्रम में 26 मार्च को वैष्णोदेवी जा रही विशेष रेलगाडी में शिवपुरी जिले के 155 बुजुर्गों को वैष्णोदेवी के दर्शन करने का मौका मिलेगा।

शिर्डी के लिये आज रवाना होगी विशेष रेलगाड़ी

      मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत शिर्डी के लिये विशेष रेलगाड़ी 8 मार्च को रात्रि 11.15 बजे ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नं.4 से रवाना होगी। यात्रा के लिये चयनित सभी बुजुर्गों से रात्रि 9 बजे प्लेटफॉर्म नं.4 पर उपस्थित होने का आग्रह किया गया है। बुजुर्गों के आगमन के बाद यात्रा संबंधी ऑपचारिकतायें पूर्ण की जायेंगी।

Share This News :