Home > अपना शहर ,
खेल मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 100 फीट ऊँचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण करेंगी

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा कै. श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया खेल परिसर (महिला-हॉकी अकेडमी) में स्थापित 100 फीट ऊँचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण एवं धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया द्वारा किया जायेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर ग्वालियर श्री विवेक नारायण शेजवलकर करेंगे।

      राष्ट्रीय ध्वज लोकार्पण समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मनीषा भुजवल सिंह, विधायक ग्वालियर दक्षिण श्री नारायण सिंह कुशवाह, विधायक ग्वालियर ग्रामीण श्री भारत सिंह कुशवाह, ग्वालियर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री अभय चौधरी, विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री राकेश जादौन, अध्यक्ष निर्धन आयोग श्री बालेन्दु शुक्ला, सभापति नगर निगम श्री राकेश माहौर, जिला अध्यक्ष भाजपा श्री देवेश शर्मा उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम में ग्वालियर संभाग के आयुक्त श्री एस एन रूपला, पुलिस महानिरीक्षक श्री अनिल कुमार, कलेक्टर ग्वालियर डॉ. संजय गोयल, पुलिस अधीक्षक डॉ. आशीष एवं नगर निगम आयुक्त श्री अनय द्विवेदी भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का आयोजन कै. श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया, जिला खेल परिसर कम्पू ग्वालियर में 8 मार्च को प्रात: 8 बजे किया गया है।

Share This News :