Home > अपना शहर ,
पीएचई एवं जेल मंत्री श्रीमती मेहदेले का भ्रमण कार्यक्रम

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं जेल मंत्री श्रीमती कुसुम सिंह मेहदेले 7 व 8 मार्च को ग्वालियर-चंबल संभाग के भ्रमण पर रहेंगी। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी।

      निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जेल मंत्री श्रीमती मेहदेले 7 मार्च को प्रात: 11 बजे भिण्ड के विश्रामगृह में स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों से भेंट करेंगी। इसके बाद यहीं पर संबंधित अधिकारियों की बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं जेल विभाग की गतिविधियों की समीक्षा करेंगी। श्रीमती मेहदेले इसके बाद अटेर भ्रमण पर जायेंगी। जेल मंत्री सायंकाल 7.15 बजे ग्वालियर वापस पहुँचेंगी और स्थानीय कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। श्रीमती मेहदेले रात्रिकाल एक बजे रेलमार्ग द्वारा भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगी।

Share This News :