Home > अपना शहर ,
मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे आज ग्वालियर प्रवास पर

खेल, युवा कल्याण, धार्मिक न्यास व धर्मस्व मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया 7 मार्च को ग्वालियर के दो दिवसीय प्रवास पर आयेंगी। श्रीमती यशोधरा राजे इस दिन सायंकाल 7.45 बजे शताब्दी एक्सप्रेस से ग्वालियर पहुँचकर स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगी।

      निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार खेल मंत्री 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रात: 8.30 बजे कम्पू स्थित महिला हॉकी अकादमी परिसर में ध्वजारोहण करेंगी। श्रीमती यशोधरा राजे प्रात: 9.30 बजे शताब्दी एक्सप्रेस से भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगी।

Share This News :