Home > अपना शहर ,
वेतन निर्धारण हेतु सेवा पुस्तिकायें 15 मार्च तक अनिवार्यत: करें प्रस्तुत

मध्यप्रदेश शासन वित्त विभाग द्वारा एक जनवरी 2006 के वेतन निर्धारण के अनुमोदन हेतु सेवा पुस्तिकायें कार्यालय संयुक्त संचालक कोष एवं लेखा ग्वालियर में प्राप्त करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 मार्च 2017 कर दी गई है।

     संयुक्त संचालक कोष एवं लेखा ग्वालियर श्री प्रजापति ने बताया कि पूर्व में सेवा पुस्तिकायें प्राप्त करने की तिथि 23 फरवरी 2017 निर्धारित की गई थी, जिसे बढ़ाकर 15 मार्च 2017 कर दी गई है। सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को निर्धारित अवधि तक सेवा पुस्तिकायें वेतन निर्धारण हेतु अनिवार्यत: प्रस्तुत करने को कहा गया है।

Share This News :