Home > अपना शहर ,
शासकीय प्राथमिक विद्यालय रामाजी का पुरा एवं शासकीय प्राथमिक विद्यालय इस्लामपुरा में विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण

वार्ड 1 के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक विद्यालय रामाजी का पुरा एवं शासकीय प्राथमिक विद्यालय इस्लामपुरा में टीनशेड निर्माण एवं अन्य विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं विद्यालय की सुरक्षा के लिए पूर्व में की गई बाउड्रीबाॅल का लोकार्पण आज क्षेत्रीय पार्षद श्री जगत ंिसह कौरव द्वारा किया गया।
उल्लेखनीय है कि वार्ड 1 के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक विद्यालय रामाजी का पुरा एवं शासकीय प्राथमिक विद्यालय इस्लामपुरा में बच्चों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पिछले काफी समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसको देखते हुए क्षेत्रीय पार्षद श्री कौरव द्वारा 1 लाख 65 हजार रुपए की निधि से बाउड्रीबाॅल का निर्माण कराया गया है तथा अब 1 लाख 40 हजार रुपए की लागत से टीनशेड, जालियां एवं अन्य कार्य कराने हैं जिनका भूमिपूजन आज किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी श्री यशवंत मैकले, श्री सुनील दीक्षित, श्री विजय हलचल, श्री गजेन्द्र भदौरिया, श्री माताप्रसाद पाठक, श्री कल्लू खान सहित बडी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकगण उपस्थित रहे।

Share This News :