Home > अपना शहर ,
विधानसभा में विकास की हथौडी बंद नहीं होने देंगे: उच्च शिक्षा मंत्री श्री पवैया

उच्च षिक्षा मंत्री व महापौर ने रखी 57 लाख रुपए के विकास कार्यों की आधारषिला 

ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में विकास के लिए चलने वाली हथौडी बंद नहीं होने दी जाएगी। उक्त आशय के विचार उच्च शिक्षा, लोकसेवा प्रबंधन एवं जनशिकायत निवारण मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया ने आज वार्ड 16 एवं 17 में 57 लाख रुपए के विकास कार्यों की आधारशिला रखते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने की।
बिरला नगर पुल से रेलवे लाइन तक नाला निर्माण एवं बिरला नगर सब्जीमंडी रोड का सीसी निर्माण एवं चंदनपुरा एवं कांचमील क्षेत्र में नाला निर्माण, कांचमिल मुख्य रोड के भूमिपूजन अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री श्री पवैया ने कहा कि जनसंवाद यात्रा के दौरान आयी एक-एक समस्या का निदान किया गया है और जनता की मांग पर 57 लाख रुपए के विकास कार्य आज से प्रारंभ किए जा रहे हैं। श्री पवैया ने कहा कि 2.5 वर्षों में ग्वालियर क्षेत्र में शांति का माहौल है और सज्जनों का सम्मान बडा है।
इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा कि आमजनों की समस्याओं के निराकरण के लिए हम हमेशा तत्पर रहते हैं, कुछ समस्याओं का निराकरण तो तत्काल हो जाता है, लेकिन कुछ समस्याओं के निराकरण में देरी हो जाती है लेकिन हमारा लक्ष्य सभी समस्याओं का निराकरण करना होता है। आने वाले समय में नगर निगम द्वारा वृहद रुप से विकास कार्य कराए जाने हैं जिससे कुछ वर्षों में ही यह क्षेत्र समस्या विहीन हो जाएगा। वहीं स्वच्छ ग्वालियर को लेकर महापौर श्री शेजवलकर ने नागरिकों से अपील की कि नगर निगम में सफाई कर्मी 3 हजार हैं जबकि जनसंख्या 12 लाख है इसलिए शहर के प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि सफाई में सहयोग करें।
कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रुप में क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती अनीता जगराम सिंह, पार्षद श्रीमती राजकुमारी संतोष भारती, पार्षद डा दयाराम पाल, श्री जगराम ंिसह, श्री धर्मवीर राठौर, श्री दारांिसह सेंगर, पूर्व पार्षद श्री प्रकाश चंद कोरी, उपायुक्त नगर निगम श्री के के गौर सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं बडी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकगण उपस्थित रहे।

  

Share This News :