Home > अपना शहर ,
साइकिल रैली निकालकर दिया पर्यावरण रक्षा का संदेश

अपर कलेक्टर श्री वर्मा सहित आनंदकों ने चलाई साइकिल 

जिले में आनंद विभाग की गतिविधियों के तहत हर रविवार को साइकिल रैली निकाली जा रही है। इस क्रम में इस बार महाराज बाड़ा से सुबह 7 बजे साइकिल रैली निकाली गई। अपर कलेक्टर एवं आनंद विभाग के जिला नोडल अधिकारी श्री शिवराज वर्मा, एसडीएम श्री रिंकेश वैश्य और आनंदक इस रैली में शामिल हुए।

शहर के विभिन्न मार्गों से निकली इस साइकिल रैली के माध्यम से पर्यावरण और भाईचारे का संदेश दिया गया। अपर कलेक्टर श्री वर्मा ने बताया कि लोगों के जीवन में आनंद, उत्साह और उमंग पैदा करने के मकसद से आनंद विभाग के तहत विभिन्न प्रकार की गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने आम जन से इसमें शामिल होने की अपील की है।

Share This News :