Home > अपना शहर ,
प्रमुख मार्गों के नवीनीकरण से शहर के सौंदर्यीकरण में लगेंगे चार चांद: उच्च शिक्षा मंत्री श्री पवैया

2.84 करोड की लागत से बनने वाली सडक का भूमिपूजन

फूलबाग क्षेत्र ग्वालियर का हृदय स्थल है और इसके प्रमुख मार्गों के नवीनीकरण से शहर के सौंदर्यीकरण में चार चांद लगेंगे। उच्च शिक्षा, लोकसेवा प्रबंधन एवं जनशिकायत निवारण मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया ने आज 2 करोड 84 लाख रुपए की लागत से बनने वाली नौगजा रोड व फूलबाग फोरलेन मार्ग के भूमिपूजन के अवसर पर मुख्यअतिथि के रुप में व्यक्त किए। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्ष्ता महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने की।
उच्च शिक्षा मंत्री श्री पवैया ने ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के दो प्रमुख मार्गो के नवीनीकरण कार्य के शुभारंभ अवसर पर कहा कि सडक, पानी, और सीवर लाइन के जितने कार्य गत 3 वर्षों में हुए हैं, इतने कभी नहीं हुए। उन्होंने कहा कि विकास बताना नहीं होता है विकास तो जमीन पर दिखता है।
इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा कि शहर के सभी 66 वार्डों में एक साथ विकास करना हमारा लक्ष्य है। श्री शेजवलकर ने कहा कि इस सडक की हालत बहुत खराब तथा इसके विकास की आवश्यकता काफी समय से महसूस की जा रही थी जिसके लिए हम प्लान बना रहे थे, आज इस सडक का कार्य प्रारंभ हो रहा है इसके लिए सभी को बहुत बहुत बधाई। वहीं इसी के साथ ही शहर के अन्य प्रमुख मार्गों के भी नवीनीकरण के लिए हम प्लान बना रहे हैं जिनका कार्य भी शीघ्र प्रारंभ होगा। इसके साथ ही महापौर श्री शेजवलकर कहा कि शहर के सभी नागरिकों के सहयोग से स्वच्छता में भी ग्वालियर ने अच्छा प्रदर्शन किया है तथा हमें इसमें उच्च रैंक मिलने की उम्मीद है तथा देश के गिने चुने स्वच्छ शहरों में ग्वालियर का नाम शामिल होगा। हम सबको अब सफाई का यह स्तर लगातार बरकरार रखना है।
कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रुप में क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती अनीता राजेन्द्र शर्मा, पार्षद श्री जयसिंह सोलंकी, पूर्व मेला संचालक डाॅ हरिमोहन पुरोहित, श्री मनीष शर्मा, श्री रामनिवास तोमर, श्री प्रयाग तोमर, श्री जागेश्वर भदौरिया, श्री राकेश खुरासिया, श्री गजेन्द्र राठौर, श्री विनोद अष्ठैया, श्री योगेश जैन, श्री हरीश यादव, श्री ए के सरकार सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय नागरिकगण उपस्थित रहे।

Share This News :