Home > अपना शहर ,
शहर के पार्कों के रखरखाव में सहयोग के लिए निगमायुक्त ने कि समाजसेवियों से चर्चा

ग्वालियर शहर के पार्कों को विकसित, व्यवस्थित कर उनके नियमित रखरखाव एवं साफ सफाई के लिए सहयोग करने के लिए शहर की विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों से निगमायुक्त श्री अनय द्विवेदी ने चर्चा की तथा सुझाव मांगे। चर्चा के दौरान लायंस क्ल्ब की ओर से श्री राजेश बनवारी, श्री दीपक पमनानी, श्री संजीव निगोती, श्री किशोरी लाल शर्मा, श्री नीरज मंगल, जेसीआई से श्रीमती कविता मल्होत्रा, नीतेश बिंदल, श्रीमती भावना भदौरिया, श्री प्रवीन कुमार सहित अन्य संस्थाओं के पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
नगर निगम के प्रशासनिक भवन में आयोजित बैठक में पार्केां के विकास को लेकर चर्चा हुई। जिसमें सदस्यों द्वारा सुझाव दिया गया कि रेजीडेंस वेलफैयर एसोसिएशन बनाकर उसी क्षेत्र के नागरिकों को पार्क की जिम्मेदारी दी जावे। इसके साथ ही बैठक में पदाधिकारियों द्वारा यह सुझाव दिए गए कि पार्कों में पेड पौधे निगम द्वारा उपलब्ध कराये जाएं तथा प्रत्येक पार्क के लिए संबंधित समाजसेवी संस्था से पांच वर्ष का अनुबंध किया जावे। वहीं सफाईकर्मी एवं माली की व्यवस्था निगम की ओर से किए जाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में यह भी चर्चा की गई कि सभी पार्कों के विकास का एक स्टेन्र्डड प्लान बनाया जाए। इसके साथ ही अन्य बिन्दुओं पर चर्चा करने के लिए पुनः बैठक बुलाने का निर्णय लिया गया।

Share This News :