Home > अपना शहर ,
केन्द्राध्यक्ष दो हजार और अन्य शासकीय सेवक एक हजार से अधिक राशि नहीं रख सकेंगे नकल रोकने के मद्देनजर आदेश जारी

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा ली जा रही हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्ड्री परीक्षाओं के दौरान केन्द्राध्यक्ष दो हजार रूपए और सहायक केन्द्राध्यक्ष व परीक्षा के लिये तैनात अन्य शासकीय सेवक एक हजार रूपए से अधिक धनराशि अपनी जेब में नहीं रख सकेंगे। इससे अधिक राशि होने पर उसे जमा कराना होगी। इस आशय का आदेश जिला प्रशासन द्वारा नकल रोकने के लिये उठाए जा रहे ऐहतियाती कदमों के तहत किया गया है।

     आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि परीक्षा केन्द्र पर तैनात शासकीय सेवकों के पास पाए गए रूपयों में यदि किसी प्रकार की ऐसी हस्तलिखित टीप, कोडवर्ड, नम्बर इत्यादि पाए गए जो परीक्षा से संबंध रखते हैं, तो यह कृत्य परीक्षा अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन मानकर सख्त कार्रवाई की जायेगी।

Share This News :