Home > अपना शहर ,
गेहूँ उपार्जन की सभी तैयारियाँ समय से पूर्ण करें – श्री किदवई

आयुक्त खाद्य ने संभागीय बैठक में की गेहूँ उपार्जन की समीक्षा 

गेहूँ उपार्जन के लिये ग्वालियर-चंबल संभाग में सभी तैयारियाँ समय रहते पूर्ण कर लें। किसानों को खरीदी केन्द्र पर किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो, इसके लिये जिला स्तर पर खरीदी केन्द्र, भण्डारण, यातायात का विस्तृत प्लान तैयार किया जाए। यह निर्देश आयुक्त खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति श्री फैज अहमद किदवई ने दिए। श्री किदवई ने यहाँ मोतीमहल स्थित मानसभागार में आयोजित हुई संभागीय बैठक में समर्थन मूल्य पर गेहूँ की खरीदी के लिये की जा रही तैयारियों की समीक्षा की।  शासन द्वारा इस वर्ष गेहूँ उपार्जन के लिये 1625 रूपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य घोषित किया गया है। गेहूँ उपार्जन की अवधि 3 अप्रैल से 31 मई निर्धारित की गई है।

बैठक में प्रबंध संचालक विपणन संघ श्री ज्ञानेश्वर बी. पाटिल, ग्वालियर संभाग के आयुक्त श्री शिवनारायण रूपला, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के जनरल मैनेजर एवं   à¤•लेक्टर ग्वालियर डॉ. संजय गोयल सहित दोनों संभाग के कलेक्टर तथा खाद्य नागरिक आपूर्ति, सहकारिता, विपणन संघ व गेहूँ उपार्जनन से जुड़े संबंधित विभागों के अधिकारी  à¤‰à¤ªà¤¸à¥à¤¥à¤¿à¤¤ थे।

आयुक्त खाद्य श्री किदवई ने कहा कि प्रदेश में एक करोड़ टन गेहूँ का उपार्जन हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस वर्ष 64 लाख हैक्टेयर में गेहूँ की उपज हुई है, जो कि गत वर्ष से लगभग 4-5 लाख हैक्टेयर बढ़ा है। श्री किदवई ने कलेक्टर्स को निर्देशित किया कि खरीदी केन्द्र पर सभी आवश्यक उपकरण उपलब्ध रहें, यह सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही जिला स्तर से गठित की जाने वाली निगरानी समिति नियमित रूप से खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण करें।

श्री किदवई ने स्पष्ट किया कि गेहूँ खरीदी, भण्डारण एवं परिवहन में किसी प्रकार की कोताही या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। लापरवाही पाई जाने पर संबंधित के विरूद्ध दण्डात्मक कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि गेहूँ खरीदी का 50 प्रतिशत भण्डारण एफसीआई के गोदामों में और 50 प्रतिशत अन्य गोदामों में किया जाए। उन्होंने सभी कलेक्टर्स से कहा कि गेहूँ के भण्डारण का भी जिला एवं ब्लॉक स्तर पर प्लान तैयार कर उसे अंजाम दें। जिन जिलों से अन्य प्रदेश की सीमायें लगी हुई हैं उन जिलों में बाहर के प्रदेश के गेहूँ विक्रय हेतु प्रदेश में न आए, इसकी भी रोकथाम प्रभावी रूप से की जाए। श्री किदवई ने कहा कि किसानों को समय पर भुगतान प्राप्त हो, इसकी मॉनीटरिंग कलेक्टर अपने स्तर पर नियमित करते रहें।

बैठक में बताया गया कि ग्वालियर-चंबल संभाग में 92 हजार 216 किसानों का पंजीयन किया गया है। संभाग में 3 लाख 17 हजार 593 हैक्टेयर सिंचित रकबा में गेहूँ की फसल ली गई है। ग्वालियर-चंबल संभाग में 9 लाख 67 हजार 304 टन उपार्जन की संभावना है।

संभाग आयुक्त श्री रूपला ने आयुक्त खाद्य को भरोसा दिलाया कि ग्वालियर संभाग में गेहूँ उपार्जन के पुख्ता इंतजाम किए जायेंगे। साथ ही इस बात का विशेष ध्यान रखा जायेगा कि किसानों को समर्थन मूल्य पर गेहूँ बेचने में कोई कठिनाई न आए। साथ ही उनका समय पर भुगतान भी हो जाए। इस अवसर पर जिला कलेक्टरों ने अपने-अपने जिले में गेहूँ उपार्जन के लिये की जा रही तैयारियों की जानकारी दी।

Share This News :