Home > अपना शहर ,
केआरएच समूह में सवा 4 करोड़ रूपए की लागत से कराए जा रहे रिनोवेशन के कार्य

कमलाराजा और जयारोग्य हॉस्पिटल परिसर में 4 करोड़ 39 लाख 35 हजार 719 रूपए की लागत से रिनोवेशन के कार्य कराए जा रहे हैं।

      ग्वालियर संभाग के कमिश्नर और गजराराजा मेडीकल कॉलेज स्वशासी समिति के अध्यक्ष श्री शिवनारायण रूपला के विशेष प्रयासों से चल रहे इन निर्माण कार्यों में 3 करोड़ 24 लाख 77 हजार रूपए की लागत से विभिन्न वार्डों एवं कक्षों में जीर्णोद्धार के कार्य और एक करोड़ 14 लाख 58 हजार 719 रूपए विद्युत व्यवस्था के कार्य कराए जा रहे हैं। कमिश्नर श्री रूपला ने सभी कार्य 25 मार्च 2017 तक पूर्ण कराने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री एवं ईएण्डएम के कार्यपालन यंत्री को दिए हैं। दोनों कार्यपालन यंत्रियों को कार्य करने में किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसके लिये केआरएच समूह की ओर से सहायक अधीक्षक को कमिश्नर द्वारा नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

      लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री बी एस गुर्जर ने बताया कि जयारोग्य चिकित्सालय परिसर में विभिन्न वार्डों एवं कक्षों के जीर्णोद्धार 17 प्राक्कलनों पर 3 करोड़ 24 लाख 77 हजार रूपए के जीर्णोद्धार कार्य कराए जा रहे हैं। इसमें 19.82 लाख रूपए की लागत से चेम्बर एवं सीवर लाईन के इंटरनल पार्ट जो कमलाराजा और जयारोग्य हॉस्पिटल के न्यूरोलॉजी, आईसीयू तथा ओपीडी को जोड़ने के कार्य कराए जा रहे हैं।  19 लाख 46 हजार रूपए की लागत से केआरएच, जेएएच के सभी टॉयलेटों की मरम्मत, टाइल्स आदि लगाने का कार्य किया जा रहा है।  18 लाख 27 हजार रूपए की लागत से स्पेशल वार्डों के रिनोवेशन के कार्य कराए जा रहे हैं।

इसी प्रकार 19 लाख 90 हजार रूपए की लागत से कमलाराजा और न्यूरोलॉजी बिल्डिंग में वाटर प्रूफिंग के कार्य, 18.29 लाख रूपए की लागत से केआरएच के फीमेल स्पेशल वार्ड और डॉक्टर ड्यूटी रूम के रिनोवेशन वार्डों की खिड़की में काँच, मच्छर जाली, 17 लाख 60 हजार रूपए की लागत से एसकेआई, ईएनटी और मेन्टल वार्ड का रिनोवेशन 18.29 लाख रूपए की लागत से जेएएच के फीमेल मेडीसिन वार्ड, आईसीयू, चिकित्सक ड्यूटी रूम के रिनोवेशन 19.53 लाख रूपए की लागत से जनरल वार्ड और न्यूरोलॉजी बिल्डिंग का रिनोवेशन 18.52 लाख रूपए की लागत से न्यूरो सर्जरी वार्ड और न्यूरोलॉजी बिल्डिंग के रिनोवेशन 18.89 लाख रूपए की लागत से ओपीडी बिल्डिंग के चिकित्सक कक्ष क्रमांक-12, 13, 17, 21 से कक्ष क्रमांक-26, 42, 43, 63 से 70-15 का रिनोवेशन कार्य कराया जा रहा है।

 

इसी प्रकार 19.52 लाख रूपए की लागत से ओपीडी बिल्डिंग के चिकित्सक रूम 71 से 83, 11, 29, 30, 31, 32 और 18 का रिनोवेशन कार्य 19.97 लाख रूपए की लागत से चिकित्सक ड्यूटी कक्ष, एक्स-रे रूम का रिनोवेशन कार्य, 18.50 लाख रूपए की लागत से आईसीयू स्पेशल वार्ड, जेएएच के वार्ड, शौचालय, कक्षों के रिनोवेशन, साढ़े 19 लाख रूपए की लागत से आईसीयू, आईसी तथा अन्य वार्डों के रिनोवेशन कार्य और 67.71 लाख रूपए की लागत से जेआरएच के ओपीडी चिकित्सक कक्ष, गैलरी के बीच के ओपीडी कोरीडोर में कोटा स्टोन लगाने, फ्लोरिंग, चिकित्सक कक्षों के रिनोवेशन के काम कराए जा रहे हैं।

लोक निर्माण विभाग के ईएण्डएम द्वारा 19 लाख 90 हजार से अधिक राशि व्यय करके विभिन्न वार्डों में सीलिंग फैन बदलने का कार्य किया जा रहा है।  3 लाख 49 हजार 109 रूपए की लागत से माधव डिस्पेंसरी के कक्ष क्रं.-3 और 9 से 19 तक विद्युत रिनोवेशन, 19 लाख 54 हजार 800 रूपए की लागत से सेंट्रल मेडीकल स्टोर के विद्युत रिनोवेशन कार्य, 6 लाख से अधिक लागत से जेएएच गेस्ट हाउस में जिमनेजियम की विद्युत रेनोवेशन, एक लाख ओपीडी सप्लाई डिस्ट्रीब्यूशन कार्य, 90 हजार रूपए की लागत से कमलाराजा ओटी में स्ट्रर लाईजर, ऑटो क्लेप का विद्युत रेनोवेशन कार्य, 5 लाख 43 हजार 800 रूपए की लागत से जेएएच के मुख्य भवन में विद्युत डिस्ट्रीब्यूशन कार्य, 3 लाख 19 हजार 800 रूपए की लागत से न्यूरोलॉजी के नवीन वार्ड भूतल में विद्युत रिनोवेशन कार्य कराए जा रहे हैं।

इसी प्रकार 5 लाख 24 हजार 700 रूपए की लागत से न्यूरोलॉजी प्रथम तल न्यूरोसर्जरी वार्ड में विद्युत रिनोवेशन कार्य, 5 लाख 24 हजार 700 रूपए की लागत से ही न्यूरोलॉजी भूतल न्यूरोसर्जरी वार्ड में विद्युत रिनोवेशन कार्य, 6 लाख 85 हजार 400 रूपए की लागत से जेएएच स्थित सेंटल पैथोलॉजी में विद्युत रिनोवेशन कार्य, 6 लाख 26 हजार से अधिक लागत से जेएएच मुख्‍य भवन में सर्जीकल वार्ड क्रं.1 में विद्युत रिनोवेशन कार्य, 3 लाख 73 हजार 850 रूपए की लागत से केआरएच चिल्ड्रन मेडीकल वार्ड क्रं.1 में विद्युत रिनोवेशन कार्य, 3 लाख 73 हजार 850 रूपए की लागत से ही केआरएच चिल्ड्रन मेडीकल वार्ड क्रं.2 में विद्युत रिनोवेशन कार्य, 3 लाख 73 हजार 850 रूपए की लागत से ही केआरएच चिल्ड्रन मेडीकल वार्ड क्रं.3 में विद्युत रिनोवेशन कार्य एवं 19 लाख 92 हजार से अधिक लागत से जेएएच प्रांगण में विद्युत व्यवस्था हेतु हाईमास्ट लगाने का कार्य कराया जा रहा है।

Share This News :